Breaking News

आपके पास स्टार्टअप आइडिया क्या है?

 



आजकल के समय में हर कोई कुछ नया स्टार्टअप करना चाहता है ऐसा ही आपने यह सवाल किया है कि आपके पास क्या नया स्टार्टअप है तो मैं आपको बता दूं हर आदमी के पास कुछ ना कुछ अलग हटके करने की क्षमता होती है लेकिन किसी को फाइनेंसियल प्रॉब्लम होती है किसी को घर परिवार से फुर्सत नहीं मिलता है इस वजह से वह स्टार्टअप नहीं कर पाते हैं

ऐसे ही मेरे पास न्यू कांसप्ट है लेकिन मेरे पास फाइनेंसियल प्रॉब्लम है इस वजह से मैं न्यू स्टार्टअप नहीं कर पाता हूं

मैं एक ऐसा ऐप डेवलप करना चाहता हूं जिसके माध्यम से मैं छोटे रेहड़ी पटरी से लेकर छोटे छोटे दुकानदारों को एक दूसरे से कनेक्ट करना चाहता हूं

उदाहरण के तौर पर मैं आपको बताना चाहता हूं आजकल के समय में हर आदमी के पास स्मार्टफोन है

माना कि उस एरिया में एक सब्जी वाले की दुकान है उस सब्जी वाले को उस ऐप में क्या-क्या वह सब्जी बेचता है वह प्रतिदिन अपडेट करने को बोलूंगा वह प्रतिदिन जो सब्जी बेचता है वह अपडेट करेगा और उस ऐप से अगर किसी को सब्जी खरीदना है तो वह वहां पर जाकर जो सब्जी वाले के पास है वह खरीद सकता है तो लोगों को आसानी होगी ढूंढने में नियर बाई सब्जी की शॉप कहां है और नियर बाई सब्जी क्या-क्या मिल रहा है ऐसे ही इसमें बहुत से कैटेगरी डालना चाहता हूं

मैंने बस एक उदाहरण दिया इसमें आप कपड़े की शॉप को भी जोड़ सकते हैं इसमें अपने आप छोटे छोटे दुकानदारों को जोड़ा जा सकता है जिनको लोगों को सहूलियत होगी खरीदारी करने में बहुत से लोग ढूंढते रहते हैं कि भैया यह चीज कहां मिलेगा

-Pooja Sachin Vlogs

No comments