किसी पराई औरत को किस तरह से पटाया जाए?
Image Credit : Google
कहते है घर की मुर्गी दाल बराबर । आपका इरादा भी ऐसा ही लगता है ।
यदि आप शादीशुदा है तब सबसे पहले अपनी पत्नी की खसियतों पर निगाह डालिए । यदि कमियाँ है तो सुधारने की कोशिश कीजिए ।
ऐसा न हो आप पराई औरत को पटाने के बारे मे सोच रहे हो और आपकी औरत किसी और की निगाहों मे जगह बना चुकी हो ।
आदमियों को औरत पटाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है । जबकि औरत की हल्की सी मुस्कुराहट ही दूसरे को बहका सकती है ।
सबसे पहले आप अपनी पत्नी की पसंद के अनुसार ढलने की कोशिश कीजिए ।
उसको साफ -सुथरा ,स्वस्थ ,घर के काम मे मदद करने वाला , अच्छा कमाने वाला , बोल चाल मे अच्छा, सुडौल ,सुंदर पति चाहिए होगा ।
यदि ये गुण आपमे आ जाएंगे तब हर तरफ प्रशंसक दिखाई देने लगेगे । अभी आपको केवल अपने पर मेहनत करने की जरूरत है ।
गुणों के ग्राहक हर तरफ होते है । उसके लिए ढूँढने कही जाना नहीं पड़ता है ।

No comments