पुरुषों की ऐसी कौनसी बाते है जो स्त्रिया कभी समझ नही पाती है?
ये कुछ बातें हैं जो शायद आप नहीं समझ पाती या फिर समझना ही नहीं चाहतीं:
- हम सेक्स के प्रति बहुत ज़्यादा और बहुत जल्दी आकर्षित हो जातें हैं। जो की प्रायः तत्कालिक होता है। इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि हम चरित्रहीन है।
- राह चलते भले ही हम सौ लड़कियों को देखें, लेकिन दिलों-जान से तो उसी पे क़ुर्बान है जिससे हम प्यार करते हैं। और हमारे लिए वो संसार की सबसे खूबसूरत महिला हैं।
- हमें इस बात से सख़्त नफ़रत है कि आप किसी ग़ैर लड़के से बात करें। एक पुरुष हर चीज में साझेदारी कर सकता है लेकिन अपने मोहब्बत में नहीं।
- जितनी आसानी से आप हमें अपनी समस्याएँ बता देती हो, उतनी आसानी से हम ये नहीं बता सकते की हम किस प्रिस्थिति से गुजर रहें हैं। क्योंकि हम अपने दुःख से आपको दुखी नहीं करना चाहते। और ये बात आप कभी नहीं समझ सकती।
- एक उम्र के बाद हमें अपने माँ-पापा से पैसे माँगना सबसे शर्मिंदगी का काम लगता है। और उसके बाद हमें अपने पैरों पे खड़ा होना अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण काम लगने लगता है।
- जब चैट के दौरान आप दो-तीन लोगों से एक साथ बात करती हो तो हमें बोहोत तेज ग़ुस्सा आता है। क्योंकि हमें चैट के दौरान लेट रिप्लाई बिल्कुल भी पसंद नहीं है। फिर भी हम रिश्ते को बचाने के लिए कुछ नहीं बोलते।
- हमें ज़िम्मेदारियों से मुँह मोड़ना नहीं आता, हम हालात से टकराकर सब कुछ ठीक करना चाहतें हैं। क्योंकि हम अपने परिवार, दोस्तों और आपको कभी दुःख में नहीं देख सकते।
- हमारी माँ हमें अपने जान से भी प्यारी है, आप उनके बारे में एक शब्द भी ग़लत बोलती हैं तो आप हमारी नज़रों में गिर जातीं हैं। और ये बात हम ज़िंदगी में कभी नहीं भूलते।
- एक समय के बाद परिवार की सारी ज़िम्मेवारी हमारे ऊपर आ जाती है। जैसे: बहन की शादी, माँ-पापा की सेवा, छोटे भाई की पढ़ाई…आदि। जो आपके ऊपर शायद नहीं है, ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि आप हमें समझे।
- हमें ये पता होता है कि आप हमसे धोखा कर रही हो, लेकिन जब हम प्यार करते हैं तो अंधे हो जातें हैं। और आप पर खुद से भी ज़्यादा भरोसा करने लगते हैं, इसी भरोसा का फ़ायदा उठाकर या तो आप रिया चक्रवर्ती बन जाती हो या करीना कपूर। और हम आपको अंकिता लोखंडे समझते रह जाते हैं।

No comments