Breaking News

लड़के किस लालच के कारण लड़कियों से प्यार करते है

 

अब ये भी कोई बताने वाली बात है क्या? मतलब गुरु कमाल करते हो यार! कैसी-कैसी बातें पूछ लेते हो। लालच ही तो एक ऐसी चीज़ है जिसके पीछे सब पागल है, और इसे जो जितना पाना चाहता है, ये उससे उतना ही दूर चला जाता है। लालच एक अंतहीन यात्रा की तरह है जो अनवरत चलता रहता है। अब जहां तक बात रह गयी लड़के की तो लड़का हो या लड़की, स्त्रीलिंग या पुल्लिंग हर कोई लालच के लिए ही कुछ भी करता है। इसमें जेंडर मायने नहीं रखता है। मायने रखता है तो बस ध्येय जिसे पाना सबकी ख्वाइश होती है।

अब लड़को का स्वाभाव तो आप जानते ही है। जितने भी गाने बनते है सब लड़कियों को ही इंगित करते हुए बनते हैं और उन गानो को सुनकर आप बड़ी सरलता से इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं की लड़के किस तरह की हसरतें पाले रहते हैं। लेकिन फिर भी बता ही देती हूँ।

लड़को का लालच :-

  1. सबसे बड़ा लालच तो यही होता है की उन्हें प्यार मिलेगा। इस प्यार के लिए वो न जाने कितने पापड़ बेलते हैं। लड़कियों की गलियों में बेमतलब घूमना। गली के बाहर उनका इंतजार करना। इसके अलावा उनकी एक झलक पाने के लिए उत्सुक रहना। और न जाने क्या-क्या जतन करते हैं। और याद रखियेगा ये सब किस लिए किया जाता है - 'प्यार के लिए '।
  2. लड़के बहुत जल्दी किसी के भी प्यार में पड़ जाते हैं और उनसे दोस्ती करने की आकांक्षा रखते हैं। लेकिन उन्हें इस बात का जरा भी इल्म नहीं होता की लड़की उनसे दोस्ती करने में इच्छुक है या नहीं। लेकिन फिर भी उनकी लालच उन्हें उसके प्रति आसक्त करती रहती है।
  3. इसके अलावा लड़के उतावले टाइप के होते हैं, उनमे धैर्य की कमी होती है वो लड़की की तरह अपने प्रेमी के लिए लम्बा इंतजार नहीं कर सकते हैं। यही उतावलापन उनमे लालच की मात्रा को बढ़ा देता है।
  4. और लास्ट में ये सारा खेल वो सिर्फ इसलिए खेलते हैं ताकि उससे 'सुख' भोग सके। ये सबसे बड़ा कारण होता है। और यही लालच उनसे वो सारे काम करवाता है जो उन्हें नहीं करना चाहिए। चाहे लड़की पर अनावश्यक खर्चे की बात हो या उसका चौकीदार बनाना हो, वो ये सब कुछ हँसते-हँसते करते हैं।

बाकी आज के समय में प्यार-व्यार जैसी कोई चीज नहीं होती है, सब कुछ महज एक ढकोसला है। सिर्फ 'सुख' पाने का एक जरिया भर है। इस विषय पर आपको क्या लगता है कमेंट करके जरूर बताइये।

No comments